जब दीपावली की मिठाई लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के बीच,,दी शुभकामनाएं, कर्मचारियों के चेहरों पर अलग झलक उठी खुशी

Lakhimpur khiri news today । दीपावली के पावन पर्व आज लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों के बीच जाकर न केवल उनका हालचाल जाना बल्कि उन्होंने कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही मिठाई भी वितरित की। डीएम के हाथों मिठाई पाकर कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी स्पस्ट देखी जा रही थी।


उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को वैसे तो बहुत कड़क अधिकारी माना जाता है। वह कर्तव्यों में लापरवाही करने वालो के खिलाफ बहुत ही सख्ती से पेश आती हैं। आज डीएम श्रीमती नागपाल का अलग रूप देखकर कर्मचारी भी एक दूसरे का मुंह देखने लगे। दरअसल आज डीएम ने दीपावली के अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों पास पहुँची और उनका हालचाल लेने के बाद उनको दीपावली की न केवल शुभकामनाएं दी बल्कि उनको मिठाई भी खिलाई ।

Leave a Comment