जब तेरहवीं कार्यक्रम में आमने सामने हुए पुराने दो दुश्मन फिर चली गोली,,, हत्या कर भाग रहे एक को गांव वालों ने उतारा मौत के घाट,,,इस जनपद में हुई घटना

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब तेरहवीं के भोज में पहुंचे एक दबंग ने अपने साथी के साथ मिलकर लाइसेंसी असलहे गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोली मारकर हत्या करने के बाद भाग रहे एक हत्यारे को गांव वालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की जिससे उसकी भी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

एसपी ने दी विस्तार से जानकारी

घटना की जानकारी देती एसपी चारु निगम

औरैया जनपद में हुई इस दर्दनाक घटना के संबंध में एसपी औरैया चारू निगम ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि औरैया के बीकापुर के मजरा वरिपुर माखी में 85 वर्षीय भोले सिंह की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था । इसमें दो पक्ष बबलू सेंगर और रामवीर राजावत को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि बबलू सेंगर और रणबीर के बीच में पहले से ही दुश्मनी चली आ रही थी और जब दोनों लोग आमने सामने हुए तो इस पर बबलू सेंगर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से रामवीर राजावत को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई और जब गोली मार कर भाग रहे थे तो बबलू सेंगर के साथ भाग रहे एक व्यक्ति को गांव वालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की जिससे उसकी भी मौत हो गई । उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

5 टीमो का गठन

एसपी औरैया चारु निगम ने बताया कि परिवार वाले जो तहरीर देंगे उस आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा अभी 5 टीमो का गठन किया गया है जो लगातार दबिश दे रही हैं।

Subscribe our channel on YouTube : up news sirf sach

Leave a Comment