रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी के साथ आए दिन मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोई राजा निवासी सुंप्रिया ने पुलिस को बताया कि उनके पति यशवंत दिन घर के कामकाम में कमी निकालकर उसके साथ विवाद का कोई न कोई बहाना ढूंढते हैं। शुक्रवार की सुबह वह घर का काम कर रही थी। तभी पति वहां आए और उसके साथ गाली, गलौज कर मारपीट करने लगे। शिकायत करने पर धमकाया भी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीवार बनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष
जालौन। दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करते हुए धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी भंवर सिंह ने पुलिस को बताया कि रामप्रताप, गौरव व अर्जुन ग्राम समाज की जमीन पर दीवार का निर्माण कर रहे थे। जब उन्होंने ग्राम समाज की जमीन पर दीवार का निर्माण करने से रोका तो उन्होंने गाली, गलौज व मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद वह धमकाते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






