
UP news today । उत्तर प्रदेश में आज से विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है । विधानसभा सत्र में सदन के अंदर विपक्षी पार्टियों के सवालों का जवाब समेत उन मुद्दों को लेकर भाजपा विधान मंगल दल की बैठक लोक भवन में आयोजित की गई। विधानमंडल दल की बैठक के बाद विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ( CM Yogi Adityanath ) मीडिया से बात करते हुए पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी। सीएम योगी ने कहा कि यह शीतकालीन सत्र है इसमें अनुपूरक बजट के साथ ही विधायी कार्य जो लंबित है वह भी पूरे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल ने अपनी कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने गरिमा पूर्ण तरीके से संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को पुष्ट करते हुए बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर पिछले साढ़े वर्ष से चर्चा परीचर्चा को आगे बढ़ाने में एक नई सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 6 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश विधानमंडल में कार्रवाई जिस गरिमा पूर्ण तरीके से लोकतंत्र की सच्ची भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए संवाद पर संवाद को पुष्ट करते हुए आगे बढ़ी है वह लोगों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय भी बना हुआ है क्योंकि यही सदन था जहां पर एक बार मारपीट की घटना भी घटित हुई थी लेकिन आज यहां पर चर्चा परिचर्चा जन समस्याओं के मुद्दों को रखना उनके समस्याओं को निस्तारित की बात रखना बहुत अच्छे तरीके से यहां पर अच्छी कार्रवाई चल रही है । उन्होंने विपक्ष के सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि की जिस गरिमा पूर्ण तरीके से उत्तर प्रदेश विधानमंडल देश के अंदर वर्तमान में चर्चा में है उस गरिमा को बनाए रखने की जिम्मेदारी बनाए रखने की सिर्फ सत्ता पक्ष की नहीं विपक्ष की भी है हम इस गरिमा को बनाए रखने में योगदान में कोई भी मुद्दे जनहित के लोक कल्याण के उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए उन सभी मुद्दों पर सरकार चर्चा पर परिचर्चा को तैयार है विपक्ष के द्वारा उठाए जाने वाले हर प्रश्न के जवाब देने को सरकार तैयार है पूरी तैयारी के साथ सभी लोग मौजूद रहेंगे।





