जालौन क्षेत्र में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने उसके साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने और विरोध करने पर पिटाई करने व धमकी देने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति किसी काम के चलते गांव के बाहर गए थे। घर पर वह अपनी सास और बच्चों के साथ अकेली थी। आरोप लगाया कि रात में करीब 10 बजे गांव के ही एक युवक ने उसके दरवाजे खटखटाए। उसने बताया कि पति घर पर नहीं है वह बाद में आए। जिस पर युवक ने बताया उसके पति ने कुछ सामान भेजा है वह आकर सामान ले ले। विश्वास में आकर उसने दरवाजे खोल दिए तो वह युवक जबरन घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली, गलौज शुरू कर दी और वहां से भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद युवक अपने परिजन के साथ तमंचा लेकर आ धमका और उसकी पिटाई कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।