सड़क पार करते समय महिला को पिकप ने मारी टक्कर,, मामला दर्ज

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सड़क पार करते समय महिला को पिकअप की टक्कर से घायल महिला को उच्च संस्थान रेफर किया गया। महिला के भतीजे ने कोतवाली में पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरी निवासी हरी सिंह सेंगर ने पुलिस को बताया कि बीती 24 अक्टूबर को उनकी बुआ जयश्री देवी पत्नी नत्थू सिंह सेंगर मोहनपुर कुदारी गांव गई थी। शाम करीब चार बजे वह वापस अपने गांव लौट रही थीं। जब वह गांव से बाहर सड़क पर पहुंची तो गांव आने के लिए सड़क पार करने लगी। तभी सामने से आ रही बेकाबू पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment