चार दिन से लापता है महिला,, पति ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार,, गुमशुदगी दर्ज

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में चार दिन से पत्नी के लापता होने की सूचना पति ने कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी मानसिंह हाल निवास लौना ने पुलिस को बताया कि बीती छह नवंबर को उनकी पत्नी छाया देवी शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। पूरे गांव में तलाश के करने के बाद नाते रिश्तेदारों और अन्य संभावित जगहों पर पूछतांछ करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित पति ने पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment