लखनऊ में महिला की हत्या से हड़कंप,,, पड़ोसी ने की हत्या,, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक 50 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में लखनऊ के डीसीपी उत्तरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि पड़ोसी पर महिला की हत्या का आरोप है । उसकी तलाश की जा रही है।गुडंबा थाना क्षेत्र के रजौली गांव की रहने वाली शाहिदा बानो की डेड बॉडी खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली।

इस पूरे प्रकरण के संबंध में डीसीपी उत्तरी ने बताया कि आज सुबह लगभग 7:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला शाहिदा बानो जो रजौली गांव में रहती थी उनका मर्डर हो गया है । पुलिस जब गांव में पहुंची पता चलता है कि शाहिदा बानो की उम्र 50 वर्ष है एक व्यक्ति जिसका नाम सलीमुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन ने इसका मर्डर किया है। उन्होंने बताया कि कल रात में इन दोनों के बीच में कहासुनी हुई थी और इसी आवेश में आकर उसने इनकी हत्या कर दी है। डीसीपी ने बताया कि सलीमुद्दीन मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

घटना की जानकारी देते डीसीपी नार्थ लखनऊ

Leave a Comment