
सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी यूपी में अस्पतालों की व्यवस्थाओं में पूरा सुधार नहीं हो पा रहा है,, इसका प्रमाण तब मिला जब महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल में औचक निरीक्षण किया,,फिर– देखिये पूरी खबर
Like & subscribe & share & comment
Azamgrh News today। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मगर ताज्जुब वाली बात यह है कि सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है । इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के एक अस्पताल में उस समय देखने को मिला जब प्रदेश की महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने आजमगढ़ के अस्पताल में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

आप भी जानकार हैरान हो जाएंगे की जब वह अस्पताल में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो उनके सामने ही कुत्ता टहलता हुआ दिखाई दिया और सुरक्षा व्यवस्था भी भगवान भरोसे ही चल रही थी। इस पर महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने अस्पताल प्रशासन को फटकार भी लगाई और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
मीडिया से की बात
आजमगढ़ के अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंची महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैं अस्पताल का निरीक्षण किया मुझे कुछ पॉइंट बहुत ही दुखद लगे उन्होंने कहा कि यहां पर रखे सिलेंडर में एक्सपायरी डेट नहीं लिखी पाई गई है इसके अलावा अस्पताल में कुत्ता टहल रहा है उनकी आंखों के सामने ही कुत्ता घुसा और यहां पर सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं है।

डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने बताया कि उनको एक बहुत ही दुखद घटना सुनने को मिला जहां एक बहन ने बताया कि टीकाकरण के नाम पर 20 से ₹50 की मांग की जाती है उन्होंने कहा कि इसका जब मैंने पता किया तो यह बात सही निकली यह गलत है। अब मैं सुनिश्चित करुंगी कि इन चीजों में सुधार लाया जाए।
For news or Advertisement : 9415795867
