
Lucknow news today ।मणिपुर में हुई घृणित घटना को लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रवक्ता के अनुसार भाजपा सरकार द्वारा मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ने एवम प्रधानमंत्री द्वारा 78 दिन से हो रही मणिपुर हिंसा पर चुप्पी साधने के खिलाफ आक्रोश जताया, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष और पार्षद ममता चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस की नेताओं को बाद में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इको गार्डन ले जाया गया।
उ0प्र0 महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मणिपुर की घटना पूरे देश के लिए शर्मसार करने वाली है। दिन रात भाषण देने वाले प्रधानमंत्री आख़िर चुप क्यों हैं क्या महिला सम्मान की भाजपा सरकार के आगे कोई कीमत नहीं हम मांग करते हैं कि मणिपुर सरकार को बर्खास्त राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस नेताओं/कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन ले जाया गया।

गिरफ्तारी देने वालों में सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, मेहताब जायसी, डॉ0 रिचा शर्मा, अनामिका यादव, सुमन प्रजापति, लता द्विवेदी, रमा कश्यप, संगीता सिंह, सना मुही , कमला सोनी, निर्मला चौधरी, आशा कनौजिया, सीमु शुक्ला, राजकुमारी, पूजा सिंह, मधु मिश्रा सहित महिला कांग्रेस की तमाम महिला पदाधिकारी शामिल रही।
Download our app : uttampukarnews







