समाजवादी पार्टी की महिला सभा की महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन,, ये थी बजह ,, यह की मांग

Women of Samajwadi Party's Mahila Sabha demonstrated strongly, this was the reason, this was the demand

UP news today । वाराणसी के बीएचयू में हुई छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना के खिलाफ रविवार को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव समेत अन्य महिलाओं ने लखनऊ के जीपीओ पर प्रतिरोध धरना दिया जिसमें उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार होने वालों में उनके साथ मीनाक्षी, पूजा बुंदेलखंडी, कांची, शिल्पी और अनुपमा पटेल शामिल हैं।
मीडिया को दिए बयान में नेहा यादव ने घटना पर बताया कि विगत दिनों बीएचयू में IITकी एक छात्रा के साथ कैंपस के अंदर गैंगरेप की घटना हुई। जिसमें दरिंदगी करने वाले भाजपा के नेता आरोपियों ने घटना की वीडियो भी बनाई, जिससे की छात्रा को ब्लैकमेल किया जा सके। पकड़े गए आरोपी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी निकले। जिनमें मुख्य आरोपी कुणाल पांडे आयोजक बीजेपी आईटी सेल बनारस, सक्षम पटेल सह संयोजक बीजेपी आईटी सेल बनारस और तीसरा आरोपी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान कार्यसमिति सदस्य बीजेपी आईटी सेल के बतौर पहचान हुई हैं।


नेहा ने कहा कि ये तीनो आरोपी पहले भी छेड़खानी जैसे कुकर्त्यों में संलिप्त पाए गए हैं। सत्ता संरक्षण के दबाव और इनकी राजनीतिक हनक के कारण पुलिस ने कार्रवाई में रुचि नहीं दिखाई, जिससे इनका मनोबल बढ़ा और इतनी बड़ी दरिंदगी की घटना हुई। इस घटना से पूरे उत्तर प्रदेश की बेटियों में आक्रोश है। लड़कियां घरों से निकलने में डर रही हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुई घटना से सभी विश्वविद्यालयों में भी डर और भय का माहौल है। नेहा यादव ने मांग की है कि बीएचयू की पीड़ित छात्रा को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित हो और घटना से संबंधित सत्ता संरक्षित लोगों पर कार्यवाई सुनिश्चित हो। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री यूपी, वित्त मंत्री, उपमुख्यमंत्री यूपी, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम मंत्री और संगठन के बड़े नेताओं के साथ इन आरोपियों की तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि इनके घनिष्ठ संबंध हैं। जिसकी नैतिक जिम्मेदारी सरकार की बनती है कि वह पीड़िता को न्याय दे।


नेहा ने मांग की है कि पीड़ित छात्रा को सुरक्षा प्रदान की जाय। आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। संरक्षण देने वाले बीजेपी नेताओं को भी आरोपी बनाकर चार्टशीट दाखिल की जाय। बीएचयू में कैंपस के अंदर हुई घटना के बाद कैंपस में सुरक्षा बढ़ाई जाए। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय कमेटी और हैरेशमेंट सेल का निर्माण हो।

Leave a Comment