जालौन के केशव बस्ती के कार्यकर्ताओं ने किया घरों में पूजित अक्षत पत्रक का वितरण

Workers of Keshav Basti of Jalaun distributed Akshat Patrak, worshiped in homes.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर की केशव बस्ती के कार्यकर्ताओं ने बालाजी बस्ती में प्रभू श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल और पत्रक बांटे। इस दौरान 22 जनवरी को दीपावली की तरह मनाने की अपील की गई।
नगर में केशव बस्ती के कार्यकताओं ने नगर के मोहल्ला फर्दनवीस, चौधरयाना व चुर्खीबाल में आयोध्या से आए निमंत्रण में पूजित अक्षत, प्रभु श्रीराम का चित्र और पत्रक का वितरण किया गया। पत्रक में खासतौर पर अपील की गई है कि लोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या ना पहुंचें। बल्कि 22 जनवरी को मंदिरों में जाएं और पूजा अर्चना करें। घर और मंदिर को दीपोत्सव की तरह ही सजाएं और शाम को घरों में और घर के बाहर दीप जलाएं। इस दौरान अखंड रामायण पाठ, रामधुन, संकीर्तन का आयोजन अपने घरों और मंदिरों में करें। उधर, बजरंग बस्ती के कार्यकताओं ने मोहल्ला कटरा में पूजित अक्षत का घर घर जाकर वितरण किया। इस मौके पर केशव बस्ती समन्वयक कपिल सोनी, सह समन्वयक केशव नगाइच, बस्ती पालक सुशील तिवारी, बजरंग बस्ती समन्वयक टीएन गुप्ता, अवध किशोर त्रिवेदी, मनीष सोनी, हरिश्चंद्र वर्मा, अन्नू सोनी, विनय निगम, रीतू सिंह चौहान, आशीष द्विवेदी, कृष्णाप्रताप चौहान, अंश गौतम, सोनू सेंगर, निशांत अवस्थी, गणेश शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment