औरैया में नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Workers welcomed the newly appointed BJP District President in Auraiya

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Auraiya news today । अछल्दा कस्बा की नहर कोठी पर भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया उनके कस्बा में भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बार्डर पर रिसीव किया गया तथा उनके आगे बाईक रैली निकाली, नहर पुल से भाजपा कार्यकर्ता बैण्ड बाजा के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुये नहर कोठी तक लेकर आये । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता को जनपद की जिम्मेदारी सौपीं है l उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा l उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें । इस मौके पर पूर्व कृषि राज्यमन्त्री लाखन सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व मे भारत को मजबूत स्थित में पहुंचा दिया है। कार्यकम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,भाजपा जिला मंत्री ऋषि पांडेय के अलावा व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय पोरवाल,पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल,गौरव श्रीवास्तव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू चौहान ,किसान मोर्चा के प्रांतीय सदस्य अवनीश ठाकुर, प्रतिमा पोरवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, दीक्षांत गुप्ता सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे l कार्यकर्ताओ ने पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का जोरदार स्वागत किया।

Leave a Comment