Mumbai news today। वर्ल्ड कप 2023 के अंतर्गत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर ली है । आज खेले जाने वाले इस मैच में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था सत्यनारायण चौधरी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।
दी यह जानकारी
मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज के सेमीफाइनल मैच के लिए प्रॉपर बंदोबस्त किया गया है इसमें 7 डीसीपी 200 पुलिस अधिकारी और तकरीबन 700 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग भी की गई है इस एरिया में आने वाले ट्रैफिक व स्टेडियम के अंदर जाने वाले लोगों की चेकिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल मैच को देखते हुए पूरा दक्षिणी मुंबई के एरिया को हाई सिक्युरिटी जोन बनाया गया है इस क्षेत्र में आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है सीसीटीवी कंट्रोल रूम सब चाक चौबंद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड कप के अंतर्गत खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में आज इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम के बीच भिड़ंत है।




