लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चैत्र नवरात्रि की नवमी पर प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर, पंचवटी घाट निकट पक्का पुल चौक में 251 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया।

आज हुए इस भव्य कन्या पूजन के सम्बंध में ट्रस्ट के सचिव डॉ पंकज सिंह भदौरिया ने बताया की इस उपलक्ष्य पर सभी कन्याओं का पैर पूजन करने के पश्चात् उनका उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं ने विधिवत श्रंगार किया एवं सभी कन्याओं को भोग प्रसादी के पश्चात् दिव्य आरती कर उपहार दिए गए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विवेक तांगड़ी ने बताया की इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तजनों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प कराया गया । ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अल्केश सोती एवं प्रमित सिंह ने सभी कन्याओं का चुनरी पूजन कर के उपहार दिए।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया की प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के माध्यम से समाज में नित्य नयी सामाजिक जागृति के लिए प्रयास किये जाते ।

कन्याओं के भोज के उपरांत रात तक भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश आनंद आशीष अग्रवाल, अखिलेश कुमार, लवलीन खोसला, जगदीश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, प्रदीप पटेल, प्रह्लाद अग्रवाल, अजय मेहरोत्रा सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे ।




