(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के विभिन्न मोहल्लों में प्रभू श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल और पत्रक बांटे। इस दौरान 22 जनवरी को दीपावली की तरह मनाने की अपील की गई।
नगर मोहल्ला खंडेराव, नया खंडेराव आदि मोहल्लों में आयोध्या से आए निमंत्रण में पूजित अक्षत, प्रभु श्रीराम का चित्र और पत्रक का वितरण किया गया। पत्रक में खासतौर पर अपील की गई है कि लोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या ना पहुंचें। बल्कि 22 जनवरी को मंदिरों में जाएं और पूजा अर्चना करें। घर और मंदिर को दीपोत्सव की तरह ही सजाएं और शाम को घरों में और घर के बाहर दीप जलाएं। इस दौरान अखंड रामायण पाठ, रामधुन, संकीर्तन का आयोजन अपने घरों और मंदिरों में करें। उधर, ग्राम उदोतपुरा में भी पूजित अक्षत का घर घर जाकर वितरण किया गया और गांव के लोगों से अपील की गई प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों को दीपावली की तरह सजाएं और घरों व मंदिरों में दिये जलाएं। इस मौके पर जालौन सेवा समिति के अध्यक्ष राम शरण विश्वकर्मा, रामेंद्र सिंह, राहुल निरंजन,शिवकुमार, महेंद्र सोनी, धीरज साहू, मंडल पालक प्रदीप चौहान, समन्वयक कैलाश बाबू वर्मा, राजू चौहान, श्याम पाल, अहवरन, रामजी चौहान, तन्नू चौहान, राधेसिंह चौहान, मनू, दीपू राजावत, संदीप सिंह, जितेंद्र बाबूजी, वीरेंद्र बब्बा आदि मौजूद रहे।





