जालौन के इस महाविद्यालय में हुआ योग शिविर का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात द्विवसीय शिविर का आयोजन शनिधाम में चल रहा है। शिविर के चौथे दिन योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रथम डॉ. अवनीश दीक्षित ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद है। यह शरीर में लचीलापन, ताकत और संतुलन बढ़ाता है। जबकि तनाव को कम कर मन को शांत करता है। योग से श्वसन प्रणाली में सुधार, दर्द जैसे कमर, पीठ, जोड आदि से राहत दिलाता है। बेहतर नींद और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली जैसे लाभ भी योग से मिलते हैं। कार्यक्रम प्रभारी द्वितीय विनय दीक्षित ने कहा कि योग हमारे महर्घ्षियों द्वारा दिया गया अनोखा वरदान है। योग को अपनाकर सभी व्यक्ति मानसिक विकास कर सकते हैं। डॉ. सचिन अवस्थी ने कहा कि योग एक ऐसा पुनीत कार्य है जो स्वयं को और अन्य को भी तरोताजा रखता है। चंद्रघ्मान मिश्र ने कहा कि छात्र जीवन में थोग महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। योग लक्ष्य प्राप्ति में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। इस मौके पर अवधेश दीक्षित, गोपालजी खेमरिया, राघवेंद्र पटेल, प्रगति भदौरिया, नीरेंद्र नायक, आकांक्षा श्रीधर, राजकुमार याज्ञिक, शालू पटेल, चंद्रघ्भान सेंगर, मनीष याज्ञिक, अंशिका भदौरिया, सौरभ, शालू, सुमित सेंगर, प्रवीण, अविनाश, विश्वास, छाया आदि मौजूद रहे।