ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में मनाया गया योग दिवस,

पढ़िए आपकी अपनी मैगजीन : उत्तम पुकार न्यूज़

E-Magzine Uttampukarnews June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ के दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, में आज योग दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग किया। इस सम्बंध में जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि संस्थान के महानिदेशक एल० वेंकटेश्वर लू के संरक्षण व अपर निदेशक संस्थान सुबोध दीक्षित के मार्ग निर्देशन में, संस्थान प्रांगण में,” अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ” मनाया गया। योग गुरु वेग राज सिंह द्वारा संस्थान के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने निर्देशन में योग कराया।

Subscribe on YouTube : up news sirf sach


योग अभ्यास के दौरान संस्थान के अपर निदेशक सुबोध दीक्षित द्वारा उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए विश्व योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस २१ जून को हीं क्यों मनाया जाता है? क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे विशाल व लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। प्रमुख रूप से, इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की एक थीम यह है, ” एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ” जो उस एकीकृत दृष्टिकोण से अत्यधिक मेल खाता है, जिसके आधार पर भारत ने अपनी जी-२० की अध्यक्षता, ” एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य ” पर आधारित की है।


उपस्थित जनसमूह को पुनः सम्बोधित करते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वार्षिक उत्सव है, जो भारतीय संस्कृति के अन्तर्गत एक अत्यंत प्राचीन विधा व प्रथा के रूप में मनाते हैं, जो अनिवार्य रूप से मन और शरीर के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का एक अद्वितीय साधन है। २०१४ में, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के बाद से, मनोभौतिक अनुशासन का अभ्यास करने के समग्र लाभों की मान्यता विश्व भर में अत्यधिक बढ़ गई है क्योंकि समस्त प्रकार की कुंठाओं को दूर करने का यह एक अप्रतिम व अद्वितीय उपाय है।
योग दिवस के आयोजन एवं प्रबंधन की दृष्टि से संस्थान के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का सामूहिक सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Comment