योग गुरू बाबा रामदेव ने की सीएम योगी से मुलाकात,, मेट्रो की सवारी का भी लिया आनन्द,, कही ये बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज योग गुरु बाबा रामदेव ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस अवसर पर कई विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी हुई।

योग गुरु ने की मेट्रो की सवारी

यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद मेट्रो की सवारी भी की ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार योग गुरु ने हजरतगंज से बापू भवन तक मेट्रो पर बैठकर उसकी सवारी का आनंद लिया । इस अवसर पर मेट्रो पर मौजूद अन्य सवारियों ने योग गुरु के साथ सेल्फी भी ली।

मीडिया से कही ये बात

मेट्रो पर सवारी का लुत्फ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मेट्रो में वह पहली बार बैठे हैं । उन्होंने कहा कि उनसे लखनऊ मेट्रो के एमडी शिशिर कुमार ने कहा था कि वह लखनऊ आए हैं तो देश की सबसे तेज स्पीड से बढ़ने वाला मेट्रो का स्टेशन उसका कीर्तिमान बनाया गया है आप भी इसकी सवारी का आनंद लें । उन्होंने कहा कि वह विदेशों में तो मेट्रो में कई बार बैठे मगर हिंदुस्तान की मेट्रो में वह पहली बार बैठे हैं यह बहुत ही सुंदर है

Leave a Comment