
UP News Today। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन प्रयागराज महाकुंभ का 26 फरवरी को समापन हो गया है । 13 जनवरी से शुरू हुए इस आस्था के महाकुंभ में 26 फरवरी तक 68 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई । महाकुंभ के समापन होने के बाद अब योगी सरकार ने ऐसे लोगों को भी अमृत स्नान कराने का प्रयास करना शुरू कर दिया है जो किन्हीं कारण बस महाकुंभ में आस्था की डुबकी नहीं लगा सके थे । इसके लिए फायर ब्रिगेड के माध्यम से यूपी के सभी जनपदों में संगम का पवित्र जल ले जाकर उन्हें मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ऐसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा जो महाकुंभ में नहीं पहुंच सके इसका जिम्मा जनप्रतिनिधियों को दिया गया है।
प्रयागराज के CFO ने दी जानकारी
महाकुंभ में अमृत स्नान न कर पाने वाले भी संगम के जल से करेंगे स्नान,, यह की गई व्यवस्था,,देखिये पूरी खबर
Like & subscribe & share
इस संबंध में प्रयागराज के चीफ फायर ऑफिसर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन लोगों को भी अमृत स्नान करने के लिए फायर ब्रिगेड के माध्यम से संगम का जल लेकर जिला मुख्यालय में भेजने के निर्देश जारी किए हैं जो किन्हीं कारण बस नहीं पहुंच सके थे ।





