रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jslaun news today ।जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुठौदा बुजुर्ग गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवा किसान ने गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने युवक का शव फंदे से लटका देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई।
घटना का विवरण
मृतक की पहचान बृजेंद्र (24), पुत्र उमाशंकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बृजेंद्र गुरुवार रात अपने कमरे में सोने गया था। रात के समय उसने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर के अन्य सदस्य गहरी नींद में थे, जिस कारण किसी को भी घटना की भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे, तो कमरे का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टांमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक के पिता उमाशंकर भी घटना के पीछे की वजह बताने में असमर्थ रहे।
इस सम्बंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और आगे की कानूनी कार्रवाई पर स्पष्टता आएगी। बृजेंद्र की असामयिक मृत्यु से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे मां राजेश्वरी, दो भाई और चार बहनों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। इस घटना के बाद से पूरे कुठौदा बुजुर्ग गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है।






