युवक पर युवती भगा ले जाने का आरोप,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में मंगलवार की सुबह गांव का युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार की सुबह से घर के बाहर से लापता हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि उनकी बेटी को गांव का युवक नीलेश उर्फ गंगे अपने साथ बहला-फुसलाकर कर बाइक पर बैठाकर भगा ले गया है। पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने हाल ही में मटरी बेची थी जिसका 2.50 लाख रुपये घर में रखा था। बेटी अपने साथ सभी रुपये और सोने की अंगूठी, चांदी की तोड़ियों के साथ अपना आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र भी ले गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

एक माह बाद दर्ज हुई बाइक चोरी की रिपोर्ट

जालौन। लगभग एक माह पूर्व पुलिस चौकी के पास हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला नया खंडेराव निवासी राजाबाबू ने अपनी पत्नी आशा देवी के साथ बीती तीन जनवरी को पुलिस चौकी के पास स्थित फुटकर सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। सब्जी खरीदने के लिए उन्होंने अपनी बाइक चौकी के पास ही खड़ी कर दी। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद उसने ऑनलाइन पोर्टल पर बाइक चोरी की शिकायत दी। ऑनलाइन शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।