रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में उरई से वापस जालौन लौट रहे युवक को रोककर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी गोपालजी चौहान ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह किसी काम के चलते अपने मित्र के साथ उरई गया था। रात करीब 11 बजे वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी उरई रोड पर एलआईसी ऑफिस के पास छौलापुर निवासी प्रियांशु चौहान ने उसे रोक लिया और उससे बात करने का बहाना करते हुए उसे एकांत में ले गए। जहां उन्होंने लाठी, डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जब वह चिल्लाया तो आसपास के लोगों को आता देखकर वह शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पारिवारिक विवाद के चलते भिड़े चाचा भतीजे, पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। पारिवारिक विवाद के चलते चाचा व भीतजे के बीच हाथापाई हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी अजय और शिवसिंह आपस में चाचा भतीजे हैं। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते अनबन रहती है। रविवार की सुबह दोनों के बीच विवाद होने लगा। बातचीत से शुरू हुआ विवाद गाली, गलौज व हाथापाई तक पहुंच गया। ़गांव के लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।






