रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर तीन लोगों मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। लोहे की रॉड से हुए हमले में पीड़ित के सिर में चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी विनोद साहू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान मोहल्ले के राहुल पाल अपने दो साथियों घर आए और शराब पीने के लिए 1000 रुपये मांगने लगे। जब उसने शराब के लिए रुपये देने से मना किया तो गाली, गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। मना करने पर तीनों ने मिलकर लाठी, डंडों हमला कर दिया। जब वह बचने के दौड़ा तो उन्होंने लोहे की रॉड सिर में मार दी। जिससे सिर में चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेत से लौट रहे किसान की लाठी डंडे से पिटाई, मामला दर्ज
जालौन। खेत से घर वापस आते समय पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने किसान की लाठी, डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवानबाड़ा निवासी गजेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपने खेत पर फसल देखने के लिए गया था। रात करीब साढ़्रे 10 बजे वह खेत से घर वापस आ रहा था। रास्ते में घाट वाली माता मंदिर पर मुरलीमनोहर निवासी सूरज शिवहरे व विशाल शिवहरे एवं उनका एक अज्ञात साथी पहले से घात लगाए बैठे थे। जब वह वहां से निकला तो उन्होंने जबरन उसे रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो तीनों ने मिलकर लाठी, डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर प पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामूली विवाद में महिला की पिटाई, मामला दर्ज
जालौन। लिंटर डालने के दौरान एंगिल बाहर निकालने से मना करने पर पड़ोसी ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी प्रेमा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी आलोक के घर का लिंटर पड़ रहा है। वह अपने लिंटर के एंगिल उसके घर की ओर निकाल रहे थे, जिससे खतरा था। इसे लेकर जब उसने पड़ोसी को लिंटर का एंगिल बाहर निकालने से मना किया तो वह झगड़े पर आमादा हो गए और गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






