जालौन में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में सूने घर में युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। खेत पर काम कर रहे परिजन जब घर पहुंचे तो शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला फर्दनवीस निवासी किशुन दोहरे (34) अपने पैतृक मकान में मिले हिस्से में अकेला रहता था और मजदूरी करके जीवन यापन करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पड़ोस में ही उसके बड़े भाई महेंद्र सिंह रहते थे। रविवार को बड़ा भाई खेत पर मजदूरी करने गया था। युवक घर में अकेला था। शाम को घर में अकेले युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को बड़े भाई घर पहुंचे तो किशुन को फांसी के फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के सहयोग से उसे फंदे से उतारा और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने विधिक कार्रवाई पूरी की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।