ट्रैक्टर ट्राली-बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत

बागेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था युवक, ड्राइवर फरार

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

बहराइच। हुजूरपुर इलाके में मंगलवार दोपहर को एक सड़क हादसे में उम्र 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के चंदईपुर ग्राम निवासी मेला राम बागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए बाइक से जा रहे थे। हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर लोकाही ग्राम के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मेला राम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर हुजूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हुजूरपुर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment