युवक ने लगाया दो युवकों पर मारपीट और गालीगलौज का आरोप,,यह बताई बजह,,पुलिस ने की दो पर कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एनसीआर लिखाने से लेकर नाराज विपक्षियों ने युवक के साथ गाली, गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी जाबिर ने पुलिस को बताया कि उसका शेखपुर बुजुर्ग निवासी अमन व अनुराग से विवाद था। कुछ समय पूर्व उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसी बात से रंजिश मान बैठे दोनों ने शुक्रवार की सुबह उसे रास्ते में रोक लिया और गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment