दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,,मामला दर्ज,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग 20 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम क्योलारी निवासी दीपचंद्र (35) बीती 22 अक्टूबर को बाइक से उरई की ओर जा रहे थे। जब उनकी बाइक ग्राम भिटारा के पास एक इंटर कॉलेज के पास पहुंची। तभी अचानक से सामने आ रही बाइक से उनकी भिडंत हो गई। हादसे में दीपचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई फिर झांसी रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी अभिलाषा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment