रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खाना खाने के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा दोगढ़ी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह छिरिया सलेमपुर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक एक होटल पर खाना खाने के लिए गए था। खाना खाने के दौरान वहां मौजूद अनिकेत निवासी भंगा थाना माधौगढ़ उसके साथ रंगबाजी दिखाते हुए गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। मारपीट के बाद उसने शिकायत करने पर धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
मुहल्ले वालों के साथ गाली गलौज करने वाले के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मोहल्ले वालों के साथ गाली, गलौज व मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी जितेंद्र कुमार मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा व मारपीट कर रहा था। मोहल्ले के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।






