अपने से छह साल छोटे छात्र को लेकर फरार हुई ट्यूशन पढ़ाने वाली मेम,, मामला दर्ज,, जांच में जुटी पुलिस

Up news : कहते हैं प्यार अंधा होता है यह ना तो जातिवाद देखता है और ना ही उम्र । जी हां यह बात मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं। यूपी के नोएडा से एक ऐसा ही चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां पर ट्यूशन पढ़ाने वाली मैम को अपने से 6 साल छोटे स्टूडेंट से प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि प्यार परवान चढ़ने के बाद ट्यूशन पढ़ाने वाली मैडम छात्र को लेकर फरार हो गई। इस बात की जानकारी छात्र के परिजनों ने थाने पर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करना शुरू कर दिया है।

यह है मामला यह मामला है

यह मामला नोएडा के सेक्टर 113 का है जहां पर एक 16 वर्षीय छात्र पास में ही रहने वाली एक 22 वर्षीय मैडम के यहां पर ट्यूशन पढ़ने जाता था । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 6 महीने से छात्र उन मैम के पास ट्यूशन पढ़ने जा रहा था जहां पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाली मैम अपने से 6 साल छोटे प्रेमी को लेकर फरार हो गई। जब लड़का घर नहीं लौटा तो उसके परिवार वालों ने उसे तलाश किया तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। इस पर लड़के के परिजनों ने सेक्टर113 थाने पर मामला दर्ज कराया है।

Contact for advertisement : 9415795867

पुलिस का है कहना

इस प्रकरण के सम्बंध में पुलिस का कहना है कि वादी के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सेक्टर 113 पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment