कार की टक्कर से घायल हुई महिला की मौत,बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

विज्ञापन के लिए सम्पर्क : 9415795867

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग 25 दिन पूर्व मां को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहे युवक की बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटे घायल हो गए। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। पीड़ित बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रामपुरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मजीठ निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां मुन्नी के साथ अपने गांव से रिश्तेदारी में जा रहे थे जब वह सहाव मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे कार चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों घायल हो गए। पहले उन्हें सीएचसी ले जाया गया और फिर उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।