रिपोर्ट बबलू सेंगर


Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर कर युवक युवक अपने साथ भगा ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को मोहल्ला का युवक प्रिंस अपने साथ बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। आरोप लगाया कि युवक पहले से ही शादीशुदा है वह उनकी पुत्री को अपनी बातों में फंसा कर अपने साथ भगा ले गया है। पीड़िता मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
युवक को मंहगा पड़ा बेचने के लिए क्वार्टर लेकर जाना,अरेस्ट
जालौन। अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहे 18 क्वार्टर सहित एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली में तैनात एसआई अटल बिहारी को सूचना मिली कि अकोढ़ी दुबे तिराहे के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अकोढ़ी दुबे निवासी संदिग्ध रामकिशोर को रोककर जब उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 18 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। रंजिश के चलते आपस में झगड़ा कर रहे तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी एक पक्ष के रूस्तम और दूसरे पक्ष के दीपू व साहिल के बीच आपस में विवाद चल रहा था। गुरूवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।





