पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के ग्राम सालाबाद सुढार में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा अमृतवर्षा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। आज गुरुवार को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे के लिए आसपास के सभी गांवों के ग्रामीणों को न्योता दिया गया था। ग्रामीणों ने पंडाल में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया ।
कथा वाचक पंडित शिवम नगायच शास्त्री ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और जीवन के सार से ओतप्रोत किया। रुक्मणी विवाह के दिन पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कथा के आयोजक दुर्गाप्रसाद प्रजापति व उनके परिवार द्वारा कथा एवं भंडारा स्थल निज निवास ग्राम सालाबाद सुढार में रखा गया है। आज होने वाले हवन एवं भंडारे में ग्राम सालाबाद, सुढार, परवई, लहरुआ, पमा, ताबा, सिकरी राजा सहित आसपास के सभी गांवों के लोगों को न्योता दिया गया था ।आयोजकों ने बताया कि भंडारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किया ।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
.





