पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में देवउठनी एकादशी के पर्व को लेकर नगर के बाजार में गन्ने की जमकर बिक्री हुई। मांग बढ़ने के साथ ही गन्ने के दामों में भी उछाल देखने को मिला। बाजार में एक गन्ना 10 से 15 रुपये तक बिका। सुबह से ही गन्ना खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पर्व को देखते हुए गांवों से लोग ट्रैैक्टर ट्रॉलियों में गन्ना लेकर बेचेने के लिए आए।
देवउठनी एकादशी पर गन्ने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। पूजा में गन्ने का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दरिद्रता भगाने के लिए अगौड़ी गन्ने यानी गन्ने के ऊपरी भाग की पूजा अनिवार्य है। कई स्थानों पर गन्ने से मंडप बनाकर भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह संपन्न कराया जाता है। इसके अलावा गन्ने को समृद्धि, खुशहाली और नई फसल के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में गन्ने की नई फसल आने के साथ ही इस पर्व पर इसकी खरीदारी की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। यही वजह है कि देवउठनी एकादशी के मौके पर गन्ने की मांग अचानक बढ़ जाती है। पर्व को लेकर बाजार में गन्ने की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने पूजा-अर्चना के लिए गन्ने की खरीदारी की। वहीं मांग अधिक होने के कारण इस बार गन्ने के भाव भी पहले की अपेक्षा बढ़े हुए नजर आए। आमतौर पर पांच से सात रुपये में बिकने वाला एक गन्ना 10 से 15 रुपये तक में बिका।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





