पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । देश में दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता लाने और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली रोकने को लेकर गुरुवार को बागवान समाज सेवा समिति नई सब्जी मंडी जालौन के अध्यक्ष मुहम्मद अशफाक राईन के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय जनहित मांग पत्र एसडीएम राकेश कुमार सोनी के माध्यम से सौंपा गया।
नगर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजा भईया, मुहम्मद अशफाक राईन, जाकिर सिद्दकी, आरिफ खान, राज मंसूरी, राजेश अवस्थी, मुलायम सिंह यादव, इसरार बेग मिर्जा, जावेद, अशोक चौधरी, अवध बिहारी, गुलाम मोहम्मद, अभय सिंह आदि ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार सोनी को सौंपकर बताया कि रेलवे के 139, पुलिस के 112 और अग्निशमन के 101 की तर्ज पर दवाओं की कीमतों व अधिक वसूली की शिकायत के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री दवा मूल्य हेल्पलाइन जारी की जाए, जहां दवा का नाम, कंपनी, बैच नंबर या बारकोड बताकर उसकी वास्तविक एमआरपी व सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य की जानकारी मिल सके। साथ ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों की जांच कराने और हर शिकायत पर की गई कार्रवाई को सार्वजनिक करने की मांग भी की गई है, ताकि अधिक वसूली करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हो सके।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





