नगर जालौन के विकास को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने की नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से शिष्टाचार भेंट

कल्याण मंडपम के लोकार्पण के लिए मांगा समय, नगर के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से उनके आवास पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर जालौन के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर छत्रसाल इंटर कॉलेज के समीप औरैया रोड पर निर्माणाधीन कल्याण मंडपम के लोकार्पण के लिए मंत्री श्री शर्मा से समय प्रदान करने का विशेष आग्रह किया।

नगर जालौन को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़