चलती बाइक के सामने अन्ना जानवर आने से घायल हुए दम्पत्ति,, EO से की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अन्ना जानवर के अचानक से बाइक के सामने आने पर दंपत्ति घायल हो गए। दंपत्ति के चाचा ने नगर पालिका में शिकायती पत्र देकर अन्ना जानवरों को पकड़वाकर गोशाला में भेजे जाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला गणेशजी निवासी विवेक मिश्रा ने नगर पालिका ईओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर में अन्ना जानवरों की समस्या से लोग परेशान हैं। कई बार वाहन चालक अचानक से अन्ना जानवरों के सड़क पर आने से उनसे टकराकर घायल हो जाते हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार को उनका भतीजा रोहित मिश्रा अपनी पत्नी के साथ चुंगी नंबर चार के पास से घर आ रहा था। तभी अचानक से सामने अन्ना जानवर आ गया और बाइक जानवर से टकरा गई। हादसे में जहां भतीजा चुटहिल हो गया वहीं, उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहइले सीएचसी में दिखाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। बताया कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। अन्ना जानवरों के चलते कभी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अन्ना जानवरों से हो रही लगातार घटनाओं को देखते हुए नगर में अन्ना जानवरों के खिलाफ अभियान चलाया जाए और उन्हें पकड़कर गोशाला पहुंचाया जाए।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105