जालौन क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी,, पहले ट्रेक्टर से मारी टक्कर फिर फांवड़े से बार कर दिया घटना को अंजाम,,

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में हत्या की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। खेत से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे 45 वर्षीय राजेश धोबी की पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारकर और फिर फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की खबर से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक राजेश कुमार अपने पिता नारायण दास धोबी के एकमात्र पुत्र थे। बताया जा रहा है कि वह संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते थे और समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके थे।

फ़ाइल फोटो

घटना के पीछे आपसी रंजिश की चर्चा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के परिवार में पत्नी उमा देवी (40), पुत्र मयंक (20), बेटी खुशी (19), मुस्कान (17), मिनी (15) व मुन्नो (8) हैं। परिवार के इकलौते बेटे की इस तरह हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य संकलन किया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।