जालौन क्षेत्र के इस गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस,,

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के ग्राम हीरापुर स्थित महात्मा ज्योतिबाफुले जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रामकिशोर गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि कामरेड आशाराम कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा के महत्व और उनके सर्वांगीण विकास पर विचार व्यक्त किए गए।
मुख्य अतिथि डॉ. रामकिशोर गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की सीख देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिलना चाहिए। बाल दिवस बच्चों की खुशियों के साथ उनके बेहतर भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी है। विशिष्ट अतिथि कामरेड आशाराम कुशवाहा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों, आपसी सहयोग और अच्छे आचरण के प्रति भी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन देने और उनकी जिज्ञासाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को याद करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को भयमुक्त और सकारात्मक वातावरण में शिक्षा मिले, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें।इस मौके पर प्रधानाध्यापक जीवाराम कुशवाहा, सतीश चंद्र, प्रमोद शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, ऋषि द्विवेदी, योगेंद्र दीक्षित सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।