पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । दीपावली के पर्व के बाद नगर में दीपावली महोत्सव व रामराज्याभिषेक का कार्यक्रम जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। मंगलवार की रात यह कार्यक्रम बाराहीं देवी मेला परिसर में भव्यता के साथ आयोजित हुआ। जिसमें लेजर लाइट एवं साउंड शो के अलावा रासलीला के आयोजन को दर्शकों ने जमकर सराहा।
बाराहीं देवी मेला परिसर में जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पांचवें दीपावली महोत्सव ने अपनी भव्यता, आकर्षक साज-सज्जा और अद्भुत प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लेजर लाइट व साउंड शो के माध्यम से संक्षिप्त रामायण का ऐसा जीवंत प्रदर्शन किया गया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। राम राज्याभिषेक के क्षण में जब आतिशबाजी के साथ पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में मुख्य अतिथि डीएम समीर और एसपी सुरेशचंद्र रावत, कार्यक्रम अध्यक्ष रिटायर्ड सीएमओ डॉ. एमपी सिंह सहित अतिथियों ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, समिति अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मणजी का माल्यार्पण कर राज्याभिषेक किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही जनपद मुख्यालय उरई हो, लेकिन जालौन नगर की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। रामायण प्रसंग के बाद लेजर लाइट शो में भगवान राम के जीवन की झलकियों को आधुनिक तकनीक और भावनात्मक प्रस्तुति के संग दिखाया गया। हर दृश्य पर दर्शक झूम उठे। जब राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार गीतांजलि शर्मा की टीम ने बरसाने में मोर बन आयो रसिया भजन पर नृत्य प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। देर रात तक चले इस दीपावली महोत्सव में जब आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया तो लोगों के चेहरे खुशी से दमक उठे। हर ओर भक्ति, उल्लास और संस्कृति की सुगंध बिखर गई।
इस बार दीपावली महोत्सव रोशनी, भक्ति और भारतीय परंपरा का संगम बन गया। आयोजन की सफलता में समिति अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही जिनके नेतृत्व में पूरी टीम ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।

इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार सोनी, सीओ अजय कुमार सिंह, सतेंद्र खत्री, संजीव पटेल, संजू साहू, यश पटेल, शैलू शिवहरे, आशीष अग्रवाल, रामनारायण शिवहरे, कबीर निरंजन, अनुराग निरंजन, विजय कुशवाहा, सुशील गुप्ता, गौरीश द्विवेदी, विनोद राठौर, वैभव अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, देवांशु अग्रवाल, अनिल शिवहरे, शशिकांत द्विवेदी आदि रहे।





