
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम ने कस्बे में महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की भी जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




