पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के एक घर में पूजा के बाद चल रहे भंडारे के दौरान रिश्तेदार द्वारा बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसी से विवाद के मामले में पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। जिससे दो लोग घायल हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवानबाड़ा निवासी रजनी देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम उनके घर में पूजा के बाद भंडारा चल रहा था। इसी दौरान उनके एक रिश्तेदार ने पड़ोसी वाहिद के मकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर दी। बाइक खड़ी करने को लेकर वाहिद व उसके साथ आए शाकिर, नासिर, वासुद, अशु आदि ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान दो लोगों को चोटें आईं हैं। चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़






