
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में जनसुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालय, पानी की टंकी और आरसीसी सेंटर के आसपास जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। पानी निकासी न होने से परिसर में पानी भरा है और बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जिनमें जहरीले कीड़े हो गए हैं। इसके चलते ग्रामीण जनसुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर, जवान सिंह, रामेंद्र कुशवाहा, कृष्ण मोहन सिंह, अतर सिंह, नीरज सिंह, नारायण पंडित, हरि सिंह, दीनदयाल कुशवाहा, शिवम सेंगर, दीपक राजावत, उदयवीर सिंह, जय सिंह आदि ने बताया कि जन सुविधा के लिए गांव में सामुदायिक शौचालय, आरसीसी सेंटर, पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। एक ही परिसर में बने जन सुविधा केंद्र के आसपास पानी भर जाने व बड़ी बड़ी घास खड़ी हो जाने के कारण इनका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल निकासी कराई जाए और घास हटवाई जाए, ताकि लोग जनसुविधाओं का लाभ उठा सकें।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




