
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । पिछले दिनों दो दिन लगातार हुई बारिश के चलते कच्चे मकान में आई नमी के कारण उनके गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार की शाम ब्लॉक क्षेत्र में दो कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। हादसे में परिवार के लोग तो बाल-बाल बच गए लेकिन मकान गिरने से गृहस्थी का सामान, अनाज और जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित परिवारों उन्हें आवास और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खनुआं में किसान राधारमन और औरेखी में नरसिंह का परिवार कच्चे मकान में रहता था। समय के साथ कच्च मकान जर्जर हो गए थे। बीते दिनों हुई दो दिन की लगातार बारिश के चलते उनके कचे मकान में नमी आ गई थी। सोमवार की शाम उनके मकानों में आई नमी के चलते दोनों के मकान अचानक से भरभरा कर ढह गए। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। किसानों ने बताया कि मकान गिरने से परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट आ खड़ा हुआ है। घर गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ प्रधानमंत्री अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




