जालौन क्षेत्र में युवती ने लगाया एरिया मैनेजर पर यह दो माह की सैलरी न देने का आरोप,,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एनजीओ में संविदा पर दो माह तक नौकरी कराने के बाद एरिया मैनेजर ने युवती को उसकी सैलरी नहीं दी। बुधवार को परिजनों ने उसे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। चौकी पहुंचने पर दोनों पक्षों ेके बीच समझौता हो गया।
बुधवार की दोपहर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां एक महिला एक व्यक्ति के साथ मारपीट करती नजर आई। पहले तो लोग माजरा नहीं समझ सके। जब जानकारी की तो पता चला कि पिटने वाला व्यक्ति एनजीओ मानव सेवा समिति का एरिया मैनेजर था। जिसने पहाड़पुरा निवासी एक युवती को एनजीओ में 8000 रुपये प्रतिमाह में संविदा पर रखा था। लगभग दो माह कार्य कराने के बाद मैनेजर ने उसकी सैलरी का भुगतान नहीं किया। जब उसने सैलरी मांगी तो अलग अलग किश्तों में दो हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह रुपये का भुगतान नहीं कर रहा था। परेशान युवती बुधवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास अपने परिजनों के साथ पहुंची और मैनेजर को वहीं बुला लिया। मैनेजर के आते ही यवती व परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह उसे लेकर छिरिया मलकपुरा स्थित चौकी में पहुंची। जहां पुलिस की मौजूदगी में मैनेजर ने युवती का बकाया भुगतान कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।