
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अलग अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी धर्मेंद्र कुमार (25) पत्नी साधना के साथ जालौन से वापस अपने गांव की ओर बाइक से जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर छहपुला के नजदीक पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार के चालक ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र को मामूली चोटें आईं जबकि साधना गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल साधना का सीएचसी में उपचार चल रहा है। उधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किमी संख्या 210 के पास बुंलंदशहर जिले के थाना वासू क्षेत्र के ग्राम गंगाघड़ा निवासी अनिल कुमार (30) बाइक लेकर औरैया की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बुंदेलख्ंाड एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस सेवा से घायल हो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। वहीं, रेंढ़र थाना थाना क्षेत्र के ग्राम नावली निवासी नीरज कुमार (26) ऑटो रिक्शा से अपने गांव से जालौन की ओर आ रहा था। जब ऑटो छिरिया सलेमपुर के पास पहुंचा तो अचानक से संतुलन बिगड़ने पर नीरज ऑटो से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नीरज को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




