जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने आज जालौन नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी को संबोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी जालौन के माध्यम से सौंपा गया।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में नगर की समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया गया है।
ज्ञापन में ये बताई समस्याएं
●नगर में विगत दिनों हुई बरसात के चलते कई मोहल्लों में जल भराव की गंभीर स्थित हो गई है। जिससे लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। जिससे कई प्रकार की गंभीर बीमारियाँ फैलने का भी खतरा है।
● इसी माह में मोहर्रम, रक्षा बंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी है। जिसके लिये आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिये ताजियों के जुलूस के लिये कई स्थानों पर बिजली के तार नीचे तक झूल रहे हैं। उन्हें समय रहते ठीक किया जाये। एवं साफ सफाई के साथ आवारा पशुओं को भी नियंत्रण में किया जाये।
● नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत मोहल्लों में बिछाई गई पाईप लाइनों के चलते सड़क को खोदा गया। जिससे गड्ढे, कीचड़ आदि की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है। अतः उन्हें शीघ्र से शीघ्र भरवाया जाये।
● आगामी त्योहारों को देखते हुए विद्युत आपूर्ति एवं पेय जल व्यवस्था को भी सुचारू रूप से उपलब्ध करवाया जाये। एवं खराब पड़े हैंडपंपों को भी ठीक करवाया जाये।
● नगर पालिका परिषद जालौन द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से सौर उर्जा स्ट्रीट लाईट आज सफेद हाथी बन बंद पड़ी हैं। जिन्हें त्वरित रुप से सही करवाया जाये।जिलाधिकारी से उपरोक्त समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारण करवाने की माँग की गई।
ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रमुख रूप से सोनू मंसूरी निवर्तमान अध्यक्ष बलवान गुर्जर, चंद्रप्रकाश यादव थोपन, गजराज कुशवाहा, गौरीश द्विवेदी, बबलू वर्मा, संजू कठेरिया, विनय श्रीवास्तव, अतुल पांडे, भूरे यादव, अरविंद यादव, इस्हाक मंसूरी,इरशाद अली, निजाम खांन,अल्ताफ सलमानी, अंकुर यादव, दिलशाद, दुर्गेश यादव, हाजी सिद्दीक राईन , माजाल्लाह गोरी कोच,सोमिल यागिक, विनोद यादव, इरफान खान, नागेन्द्र यादव, छुन्ना पटेल, शकील खान, हरेन्द्र सिंह, शिखर मधु श्रीवास्तव, आदर्श, प्रद्युम्न यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।





