
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बंदर ने वृद्ध महिला को काट लिया। परिजन महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसको एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। नगर के लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग अधिकारियों से की है।
नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। नगर के कई मोहल्लों में बंदर लोगों को परेशान करते नजर आते हैं। इन बंदरों को पकड़ने के लिए नगर में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मंगलवार की दोपहर मोहल्ला जोशियाना निवासी भगवती देवी (60) छत पर कुछ काम कर रही थीं। तभी अचानक से बंदरों को एक झुंड उनकी छत पर आ गया। बंदरों को देखकर महिला डर गई छत से नीचे भी नहीं उतर सकी। तभी एक बंदर अचानक से उनके पास आया और उनके हाथ में काट लिया। महिला के चीखने पर परिजन छत पर पहुंचे और बंदरों के झुड को किसी तरह भगाया और घायल भगवती को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया। वहीं बंदरों के आतंक को लेकर नगर के विनय कुमार, सुशील, मनोज, रविंद्र आदि ने कहा कि बंदर लोगों को परेशान करते हैं। यदि उन्हें भगाने का प्रयास करें तो काटने को दौड़ते हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि नगर में अभियान चलाकर बदंरों को पकड़वाया जाए और उन्हें जंगलों में छुड़वाया जाए।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




