जालौन नगर में संचालित कुछ डेयरियों पर लगा ये बड़ा आरोप,लोगों ने की ये मांग

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में संचालित कुछ दूध डेयरियों पर मिलावटी दूध और पनीर बेचने के आरोप लग रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से डिब्बों में दूध भरकर नगर में बिक्री करने वाले दूधियों के दूध की शुद्धता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर नगर के लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से डेयरियों और दूध की आपूर्ति करने वालों की जांच कराने की मांग की है।
नगर के अशफाक, राहुल, विनोद आदि ने आरोप लगाया कि नगर में कई स्थानों पर दूध और उससे तैयार होने वाले उत्पादों की बिक्री की जा रही है, लेकिन उनकी गुणवत्ता को लेकर लोगों के मन में संदेह बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग डिब्बों में दूध लेकर नगर पहुंचते हैं और घरों तथा दुकानों पर इसकी बिक्री करते हैं। ऐसे में दूध की शुद्धता की जांच होना जरूरी है। बताया कि दूध, पनीर और खोया रोजमर्रा के खानपान का हिस्सा हैं। यदि इनमें मिलावट होती है तो इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है। नगरवासियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि दूध डेयरियों और ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लाकर बेचने वालों के यहां नियमित जांच अभियान चलाया जाए। दूध, पनीर और खोया के नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाए। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।