जालौन पुलिस ने क्वार्टर के साथ किया एक को अरेस्ट,,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे युवक को छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक छिरिया सलेमपुर मोड़ पर एक संदिग्ध युवक कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम अमखेड़ा निवासी महेश वर्मा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 18 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105